उड़ान प्रभारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार

केलांग। ताजा बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की कवायद आरंभ हो गई है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने इसके लिए उड़ान प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार स्तीगंरी हेलीपेड और भुंतर एयरपोर्ट में एक नहीं बल्कि चार-चार उड़ान प्रभारी बारी-बारी सेवाएं देंगे।
एसडीएम एवं कार्यकारी उपायुक्त लाहौल स्पीति निशांत ठाकुर की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक लोक संपर्क विभाग के सहायक रेडियो अभियंता प्रकाश चंद सुमनपा एक से 15 जनवरी 2013 और 16 मार्च से 31 मार्च की अवधि के बीच स्तीगंरी हेलीपेड के प्रभारी का कार्यभार देखेंगे।
कृषि विभाग के एडीओ खूबराम 16 से 31 जनवरी और एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक बतौर लाइजनिंग अधिकारी का कामकाज संभालेंगे। आईपीएच के सहायक अभियंता अमित को एक से 15 फरवरी और 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए नियुक्त किया है।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता प्रेमचंद को 16 से 28 फरवरी और 1 मई से 15 मई तक के लिए नियुक्त किया है। वन विभाग के वरिष्ठ सहायक शेरचंद को 1 मार्च से 15 मार्च के अलावा 16 मई से 31 मार्च तक स्तीगंरी हेलीपेड के लिए प्रभारी बनाया है। लोनिवि के एसडीओ मेकेनिकल जीएल ठाकुर को 25 दिसंबर 2012 से 15 फरवरी 2013 तक भुंतर हेलीपेड का उड़ान समिति प्रभारी नियुक्त किया है। लोक संपर्क अधिकारी लाभ सिंह को 16 फरवरी से 15 मार्च तक के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत सिंह 16 मार्च से 15 अप्रैल तक और जिला कृषि अधिकारी विजय कुमार 16 अप्रैल से हेलीकाप्टर सेवाएं जारी रहने तक उड़ान समिति के प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे।
नाज़र उपायुक्त कार्यालय रूप लाल भुंतर एयरपोर्ट में सह प्रभारी का कामकाज देखेंगे। वन मंडल अधिकारी के चालक प्रेम को भी इस अवधि के लिए कुल्लू में तैनाती दी है। एसडीएम एवं कार्यकारी उपायुक्त लाहौल-स्पीति प्रशांत ठाकुर ने बताया कि सामान्य प्रशासनिक विभाग और जनजातीय विभाग से आदेश आने के बाद घाटी के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी।

Related posts