उड़ान न होने से भाजपा खफा

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति और लाहौल जाने वाले यात्रियों का प्रतिनिधिमंडल एसी-टू-डीसी कुमुद सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर उपमंडल के तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए आपात हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करवाने के बारे में एसी-टू-डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री जवाहर लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से दोनों घाटियों के लिए कोई भी उड़ान नहीं हुई है। तिंदी और मयाड़ में सैकड़ों मरीज और परीक्षार्थी फंसे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ परीक्षार्थी उड़ानें नहीं होने से परीक्षा से वंचित भी रह गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए आपात हेलीकॉप्टर सेवा और गोंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल नहीं किया गया, तो भाजपा कुल्लू और लाहौल में आंदोलन करने उतरेगी। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष चरणदास, जिला संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ बलवीर कटोच, उदयपुर महामंत्री दीपक ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य निशा डोलमा, मंडल प्रवक्ता टेकचंद, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ बिशन सिंह, ग्राम पंचायत चिमरट प्रेम दासी, पूर्व प्रधान तिंगरेट अजीत, उदयपुर मंडल पूर्व सचिव देवी सिंह, उपाध्यक्ष तिंदी छात्र संगठन सूरज, युवा मंडल तिंदी उपाध्यक्ष रावल कुमार, रणजीत सिंह और प्रेम लाल आदि मौजूद रहे।

Related posts