ईसपुर में सड़क हादसा, एक की मौत

ऊना। क्षेत्र के ईसपुर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक तेज रफ्तार में था और पंडोगा की ओर जा रहा था, लेकिन रफ्तार पर नियंत्रण न रख पाने के चलते उसकी बाइक दीवार से जा टकराई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जबकि हादसे के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सायं पवन कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी भदसाली बाइक पर पंडोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ईसपुर में गुरु रविदास के मंदिर के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पवन कुमार के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी हैड क्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts