इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल

हमीरपुर। नेरी से कांगू संपर्क सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। यहां तक की सड़क की सोलिंग भी उखड़ चुकी है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मार्ग की सुध नहीं ले रहा।
स्थानीय निवासी तिलक राज, सुनील, सोनू, प्रकाश चंद, धर्म सिंह, सुनील कुमार, सभाष चंद, दीप कुमार आदि लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग की टारिंग जगह-जगह से उखड़ी है। कमलाह के समीप तो संपर्क का बुरा हाल है। साथ लगते घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क मार्ग पर पानी एकत्रित रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क मार्ग की दशा को जल्द से जल्द सुधारा जाए। इसे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता एनपी सिंह का कहना है कि हाल ही में समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द ही सड़क मार्ग की दशा को सुधार दिया जाएगा।

Related posts