इस्लामाबादःने ली 18 की जान

इस्लामाबादःने ली 18 की जान

इस्लामाबादः पाकिस्तान के कराची में ईद पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी थे। इसके अलावा छह अन्य लोगों की तबीयत बिगडऩे के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

पाकिस्तानी समाचार चैनल ‘जीयो न्यूज’ पर सोमवार को प्रसारित खबर से यह जानकारी मिली। ईद के मौके पर शुक्रवार को शहर की एक दुकान से भारी मात्रा में जहरीली शराब बेचने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। जहरीली शराब के सेवन के बाद तबीयत बिगडऩे पर शनिवार की रात कई लोगों को शहर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात ही 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्तियों ने सोमवार की सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बीच पुलिस ने जहरीली शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Related posts