
रामाडीः इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत की राजधानी रामाडी मेंआज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर विभिन्न जगहों में हमला कर बाइस जवानों को मार डाला। अधिकांश हमले पुलिस और सेना के जांच चौकी पर हुआ।
सूत्रों ने बताया कि हमले में सुरक्षाबलों के साठ जवान घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेवारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन अल कायदा के सुन्नी विद्रोही सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला करती रही है। पुलिस ने बताया कि रूतबा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे एक कार को एक पुलिस चौकी के पास ले जा कर विस्फोट से उडा दिया। इस हमले में पांच लोग मारे गए। हमलावरों ने शहर के पुलिस चौकी पर श्रृंखलाबद्ध हमला कर चार लोगों को मार डाला।
रामाडी के पश्चिम में हमलावरों ने पुलिस और सेना के चौकियों पर हमला कर सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आत्मघाती हमलावर ने जुर्फ अल साखर शहर में विस्फोटकों से लदे एक ट्रक को पुलिस चौकी पर विस्फोट कर उडा दिया जिससे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं मोसूल शहर में एक दूसरी घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन कासे सेना के चौकी के पास विस्फोट कराने से दो लोगों की मौत हो गई।
