इतने कम पैसों में कहां से खऱीदें पंजाब पुलिस की वर्दी?

पंजाब पुलिस की पहचान है, इसकी रौबदार वर्दी परन्तु सरकार का हाल देखो, जो पुलिस को वर्दी सिलवाने के लिए सिर्फ 1100 रुपए दे रही है। पुलिस के मुलाजिमों को अपनी वर्दी तैयार करवाने के लिए भी पूरी रकम नहीं दी जाती।

पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि 1100 रुपए की जो रकम सरकार की तरफ से उनको पूरी वर्दी के लिए दी जाती है, उसमें तो उनके जुत्ते तक भी नहीं आते। पंजाब पुलिस के कर्मचारी इस बात को समझ नहीं पा रहे कि वह इतनी कम रकम में वर्दी, जुत्ते और टोपी कैसे खरीदे। इस कारण वर्दी की धौंस दिखाने वाले पंजाब पुलिस के कर्मचारी काफ़ी परेशान हैं।

उनका कहना है इतनी कम रकम में तो वर्दी का कपड़ा भी नहीं मिलता। मुलाजिमों ने बताया कि हर एक मुलाज़ीम को पूरे साल में 2 वर्दियाँ गर्मी और 2 सर्दी के लिए चाहिए होती हैं और एक वर्दी सिलवाने में करीब 17-18 सौ रुपए लग जाते हैं। सर्दियों की वर्दी तो ओर भी महँगी होती है, जिसको तैयार कराने में 7-8 हज़ार रुपए का खर्चा होता है।

इसके इलावा जुत्ते और टोपी खरीदने के लिए भी दो से ढाई हज़ार रुपये लग जाता है। आधिकारियों को चार सालों में एक बार वर्दी के लिए 4 से 6 हज़ार रुपए मिलते हैं और इसके बाद उनकी ख़ुद की जि़म्मेदारी होती है कि वह अपनी वर्दी की किस तरह सही ढंग के साथ संभाल रख सकते हैं।

Related posts