इग्नू से समाजसेवा में स्नातक डिग्री

नई दिल्ली। यदि आप समाजसेवा के क्षेत्र में भविष्य संवारना चाहते हैं तो इग्नू दाखिले के दरवाजे खोल रहा है। छात्र15 जून तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू के प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े या एनजीओ में कार्यरत भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास कम से कम एक साल का अनुभव हो। छात्र डिग्री को कम से कम छह साल में पूरा कर सकता है। इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर भी जानकारी ले सकते हैं।

Related posts