इग्नू में दाखिले की अंतिम दौड़

नई दिल्ली। यदि आप कहीं भी दाखिला लेने से चूक गए हैं तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अभी मौका है। इग्नू में दाखिले की अंतिम दौड़ आठ जुलाई तक है। छात्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू प्रवक्ता रवि मोहन के अनुसार, जुलाई सत्र में दाखिले की अंतिम दौड़ आठ जुलाई तक है। हालांकि छात्र 31 जुलाई तक लेट फीस के साथ आवेदन भेज सकते हैं। इग्नू में इस सत्र से करीब आधा दर्जन नए प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें डिग्री व डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

Related posts