
होगा प्रतियोगिता ऊना। जिला बैडमिंटन संघ ऊना की ओर से स्थानीय इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार सायं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर एसपी ऊना अनुपम शर्मा की धर्मपत्नी आक्षी शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संघ के महासचिव टीएल वालिया ने बताया कि 13 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इसमें छात्रों के वर्ग में अंडर-11, 13, 15, 17 एवं 19, पुरुषों एवं महिलाओं की सिंगल और डबल्स, वैटरन सिंगल्स एवं डबल्स सहित कई वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेल न केवल शारीरिक संतुलन बनाता है बल्कि अनुशासन एवं अपनेपन की भावना भी पैदा करता है।
संघ के महासचिव टीएल वालिया ने बताया कि न केवल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ऊना में होगी, बल्कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का सौभाग्य भी जिला ऊना को ही प्राप्त हुआ है। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष ओपी वर्मा, संतोख अरोड़ा, अशोक आंगरा, अशोक ठाकुर, संजीव शर्मा, अनिल रंधावा, अनिल राजपूत, राहुल रंधावा, दीपक कुमार, राम सिंह, तनुज माइकल, आशीष वर्मा सहित कई अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी मौजूद थे।
