इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 6 को

कुल्लू। इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 288वीं बैठक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित होगी। 6 और 7 फरवरी को होने वाली बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं सांसद दिग्विजय सिंह करेंगे। हिमाचल प्रदेश की ओर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य व भारतीय राष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी संगठन के अतिरिक्त महामंत्री उमेश शर्मा बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश इंटक के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की ओर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके अलावा बैठक में विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर श्रमिक हित में कानूनों में आवश्यक बदलाव लाने के बारे में सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में केवल राष्ट्रीय स्तर के सदस्य ही भाग लेंगे। इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी, इंटक के उपाध्यक्ष आरसी खुंटिया, रेलवे फेडरेशन के महामंत्री रघवैया, उपाध्यक्ष अशोक कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहेेंगे।

Related posts