आस्ट्रेलिया में केविन रूड होंगे नये प्रधानमंत्री

आस्ट्रेलिया में केविन रूड होंगे नये प्रधानमंत्री

कैनबरा: आस्ट्रेलिया में सत्तारूढ लेबर पार्टी में आज हुए चुनावों में प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड को पूर्व नेता केविन रूड के हाथों मिली शिकस्त के बाद हुए बेहद तेजी से घटे नाटकीय घटनाक्रम में पार्टी ने नये प्रधानमंत्री के रूप में श्री रूड के नाम को स्वीकृति दे दी।

इस चुनाव में श्री रूड को मिली जीत से पता चलता है कि वह लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है और प्रधानमंत्री पद पर उनकी वापसी से लगभग तीन माह बाद देश में होने वाले आम चुनावों में लेबर पार्टी को फायदा होने की संभावना है। दूसरी ओर देश में अच्छे आर्थिक विकास लोगों को पर्याप्त रूप में रोजगार और कम ब्याज दर जैसे लोक-लुभावन कामों को अंजाम देने के बाद भी निर्वतमान प्रधानमंत्री गिलार्ड को लोगों का समर्थन पाने के लिए लगातार संघर्ष करना पडा।

देश में आम चुनाव से पहले होने वाले कई बार हुई रायशुमारी में बार-बार यह बात सामने आयी कि सुश्री गिलार्ड की अल्पमत सरकार को आगामी चुनावों में लगभग 35 सीटों का नुकसान हो सकता है और 150 सदस्यीय संसद में विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को अधिक फायदा हो सकता है और लेबर पार्टी सत्ता से बेदखल हो सकती है।

Related posts