आस्टे्रलिया में आम चुनाव अगले माह

आस्टे्रलिया में आम चुनाव अगले माह

कैनबरा: आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रुड ने रविवार को घोषणा की कि देश में संघीय चुनाव सात सितंबर को कराए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने यह घोषणा गवर्नर जनरल क्वेंटीन ब्राइस से मुलाकात के बाद की।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए अब वक्त आ गया है कि वे अपने देश का भविष्य तय करें। ये वही लोग हैं जो सेवा के लिए हमें चुनकर संसद में भेजते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के लिए तिथि निर्धारित करने में कई तरह की कठिनाइयां आती रही हैं। पहली तो यह कि हमें नीतिगत कार्यों को पूरा करना है और कुछ बदलाव लाना है।’’

आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के नेता रुड ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए जरूरत इस बात की है कि सिर्फ खनन में निवेश के बदले गैर खनन क्षेत्र में व्यापक वृद्धि को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक देश के रूप में यदि हम इस बदलाव को ठीक से नहीं कर पाते हैं तो इसका कुप्रभाव रोजगार पर तथा सभी आस्ट्रेलियावासियों के जीवन-स्तर पर पड़ेगा।’’

Related posts