
हमीरपुर। आसाराम के बेटे नारायण साईं की तलाश हिमाचल में जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने सुबह सवेरे हमीरपुर जिले में स्थित दो आश्रमों में दबिश दी। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। दूसरी ओर गुप्तचर विभाग भी आश्रमों पर नजर रखे हुए हैं। नारायण साईं के हिमाचल से जुड़ते कनेक्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
रेप मामले के आरोपों से घिरे नारायण साईं फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। गुजरात पुलिस भी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही है। नारायण साईं के मोबाइल की लोकेशन हिमाचल के कुछ स्थानों पर ट्रेस हुई है, इसके चलते अलर्ट घोषित किया गया है। हमीरपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिले के दो आश्रमों में दबिश दी। पुलिस टीमों ने बड़सर के समोह तथा नादौन के मोवालघाट स्थित आश्रमों में नारायण साईं की तलाश की। सूत्रों की मानें तो गुप्तचर विभाग भी निगरानी कर रहा है। नादौन स्थित आश्रम में देर रात गाड़ी आने को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस मामले को लेकर अनभिज्ञता जता रही है।
कोट्स :::::::::::::
नारायण साईं के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इसके चलते कार्रवाई की गई है। आसाराम के दो आश्रमों में पुलिस ने दबिश दी।
-डा. शिव कुमार, डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर
