
कुल्लू। पार्वती परियोजना प्रभावितों की रोजगार की मांग को लेकर चल रही हड़ताल 13 दिन बाद खत्म हो गई है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे बंजार के विधायक कर्ण सिंह और एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल वापस ले ली है। एसडीएम बंजार वीरेंद्र शर्मा ने परियोजना प्रभावित और विस्थापितों से कहा कि 24 फरवरी को इस मामले को लेकर मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश, सीएमडी एनएचपीसी तथा उपायुक्त कुल्लू के साथ उच्च स्तरीय बैठक होनी तय है। जिसमें परियोजना के प्रभावितों और विस्थापितों के हितों को लेकर फैसला लिया जाएगा। प्रभावित नेता रूम सिंह और मणी देवी, रेवती राम, सुरेश भट्टी, बालमकुंद और टेक सिंह, प्रेम पालसरा, कला देवी, सोमा देवी, दुर्गा सिंह, डोला राम और मोहर सिंह ने बताया कि अगर 24 फरवरी की बैठक में आरआर प्लान के तहत उन्हें एनएचपीसी में रोजगार देने का फैसला नहीं हुआ तो प्रभावित लोग 26 फरवरी से फिर से आंदोलन पर बैठ जाएंगे तथा पूरे पार्वती परियोजना का कार्य ठप किया जाएगा।
