आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण

हमीरपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्प संख्यक समुदाय से संबंधित तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों को सादे कागज पर दस सितंबर से पूर्व आवेदन करना होगा। माता-पिता/संरक्षक की मासिक आय 5 हजार रुपये से कम हो, अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।
जिला कल्याण अधिकारी केडी ठाकुर ने बताया कि उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के तहत पीजीडीसीए के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक, डीसीए -डीडीपी तथा मल्टीलिंगुअल ऑटोमेशन एंड फाइनेशियल अकाउंटिंग (डीएमओए एंड एफए) में डिप्लोमा के लिए जमा दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान 1200 रुपये प्रति माह प्रशिक्षण फीस विभाग वहन करेगा। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को छह माह के लिए सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं/ कार्यालयों में कार्य करके कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता हासिल करनी होगी। पलेसमेंट अवधि पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र , जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र/संबंधित तहसीलदार से जारी आय प्रमाण-पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र की सत्यापित छाया प्रतियां आवेदन-पत्र के साथ संलग्न कर जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर अथवा तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Related posts