आयकर विभाग को मिलेगा अपना भवन

मैहतपुर (ऊना)  आयकर विभाग को जल्द ही अपना भव्य भवन मिलने जा रहा है। विभाग ने ऊना में अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है, जहां विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विभाग का भव्य भवन खड़ा हो सकेगा। ऊना के आयकर अधिकारी कमलेश चंद्र ने इस बात की पुष्टि की है।
लंबे अर्से से किराये के भवन में आयकर विभाग का कार्यालय चल रहा है, जिसके लिए जमीन की तलाश काफी अर्से से की जा रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मौजूदा भवन में हालांकि सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन विभाग का अपना भवन न होना विभाग के लिए बड़ी चुनौती की तरह था। वहीं इस संबंध में ऊना के आयकर अधिकारी कमलेश चंद्र ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री विभाग के नाम हो गई है, अब भवन निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जाना शेष है। वह भी आरंभ किया जा चुका है।

Related posts