आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

पंजावर ऊना। क्षेत्र के पंड़ोगा में वन विभाग ने नाके के दौरान प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने ट्रक को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए वन विभाग के आरओ मनीष रामपाल ने बताया कि विभाग के रामपाल, मलकीयत एवं जोंगिद्र सिंह की ओर से पंडोगा वैरियर पर शनिवार सुबह लगभग तीन बजे नाका लगाया हुआ था तभी वहां से पंजाब की ओर जाते हुए एक ट्रक को रोक कर जब चैक किया गया तो उसमें बिना परमिट के आम की लकड़ी लदी हुई थी। पूछने पर गाड़ी में बैठे लोग लकड़ी का परमिट दिखाने में नाकाम रहे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत आरओ को दी। सूचना मिलते ही आरओ मनीष रामपाल अपने दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और वाहन को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरओ मनीष रामपाल ने बताया कि जांच के पश्चात प्रतिबंधित लकड़ी का कटान करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts