
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी समेत किसी भी राजनीतिक दल के होर्डिंग पीडब्ल्यूडी की सड़क या फ्लाईओवर पर नहीं चलेंगे। किसी भी पार्टी का हो, उस प्रचार को हटाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान ने यह जवाब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह को दिया। दोनों नेता पीडब्ल्यूडी मंत्री राजकुमार चौहान और परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी से सड़क के होर्डिंग व ऑटो रिक्शा के पीछे लगे पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगवाने के लिए मिले।
