
चंडीगढ़: एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईसीईटी) में वीरवार को इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर का ने कहा कि मांगों को लेकर आप चाहे नारेबाजी करो, आप मुझसे जो चाहे मांग लो लेकिन इस बात को अपने ध्यान में रखो कि हमें एसएसबीयूआईसीटी को आईआईसीईटी बनाना है।
उन्होंने कहा इसके लिए स्टूडेंट्स के सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने 10 करोड़ की टीक्यूप ग्रांट को कम बताते हुए कहा कि हमें और काम करना होगा। तभी हमें एसएसबीयूआईसीटी को आईआईसीईटी बना सकते है।
