आप’ कांग्रेस की ‘बी’ टीम : गोयल

प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की ‘बी’ टीम बताया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं इंडिया अगेंस्ट करप्शन के धन का दुरुपयोग कर चुनाव प्रचार में उपयोग करने का भी आरोप उन्होंने मढ़ा।

प्रेस से मुखातिब गोयल ने कहा कि यह पार्टी कांग्रेस की तरह ही अन्ना हजारे को बदनाम करने के लिए काम करती रही है।

भ्रष्टाचार और प्रशासन से लड़ने के बहाने दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि ‘आप’ दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए बेहिसाब धन खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि आप की सूची में 13 नाम ऐसे हैं जो पहले कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता थे। जनता दल और सीपीएम कार्यकर्ताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

जबकि ‘आप’ के नेताओं ने उन सभी को पहले भ्रष्ट राजनेता कहा था।

Related posts