
नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) राजधानी में सिविल डिफेंस कर्मियों की प्रशिक्षित टीम बनाएगा। इस टीम को आपदा की स्थिति में सबसे पहले रिस्पांस के लिए तैयार किया जाएगा। इन्हें प्राथमिक उपचार से लेकर आधुनिक उपकरण के चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित टीमों की तैनाती डीडीएमए की क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) में होगी। दरसअल डीडीएमए ने पीसीआर की तर्ज पर दिल्ली में क्यूआरवी उतारने का फैसला किया है। दिल्ली के सभी जिलों में क्यूआरवी की तैनाती होगी। जिसमें वैसे सिविल डिफेंसकर्मी होंगे जिन्हें मेडिकल उपकरण चलाने से लेकर कटर, लाइफ डिटेक्टिंग मशीन और कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
