आपदा निवारण के लिए किया यज्ञ

उत्तरकाशी। सुमन बाल वाटिका में वेदमाता प्रज्ञामंडल ज्ञानसू की ओर से आपदा निवारण और मानवोत्थान के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित की गई।
गोष्ठी में प्रज्ञामंडल प्रमुख डा.यशोदा प्रसाद सेमल्टी ने कहा कि विश्व को चारित्रिक पाठ पढ़ाने वाला भारत आज खुद नैतिक और चरित्रिक पतन की राह पर अग्रसर है। कहा कि हमें नई प्रबुद्ध पीढ़ी का निर्माण करना है जिसके लिए बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को ही सजग रहने की जरूरत है। गायत्री परिजन अजय प्रकाश बड़ोला ने कहा कि बच्चों के संस्कारवान बनाने के लिए पंडित श्रीराम शर्मा का साहित्य पढ़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर एपी शर्मा, एसएस रावत, विशन सिंह, सुंदर सिंह पडियार, विजयपाल परमार, रमा भट्ट, आदि ने विचाररखे।

Related posts