आनी से नाबालिग का अपहरण

कुल्लू। आनी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आनी क्षेत्र के नालधारा निवासी ने दर्ज करवाई शिकायत में कहा है 27 जून की रात करीब 9 बजे हेमंत कुमार ने उनकी 15 वर्षीय लड़की को घर से अगवा कर लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ राजकुमार खुद केस की छानबीन कर रहे हैं।

Related posts