आनी सस्ती दवा की दुकान आठ माह से बंद

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से आनी में खोली गई सस्ती दवाइयों की दुकान का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। करीब आठ माह पूर्व दुकान में कार्यरत कर्मचारी का कार दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद से इस दुकान पर ताला लगा हुआ है। इस कारण मरीजाें को दवा लेने के लिए बाजार तक पैदल चलना पड़ता है। वहीं बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। लोगों ऐसी सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। आनी पंचायत समिति सदस्य ममता ठाकुर, सेना ठाकुर और भोवन देव शर्मा का कहना है कि हर रोज आनी में सैकड़ाें मरीज आते हैं। ऐसे में लोगों को रात के अंधेरे में बाजार तक पहुंचने में भी परेशानी पेश आ रही है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने पर भी लोगों को रात के अंधेरे में बाजार से दवाइयां लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार सरकार से इस दुकान को खोलने की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। जनता ने सरकार से मांग उठाई है कि जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से खोली गई यह सस्ती दवा की दुकान को जल्द खोला जाए, ताकि जनता इस सुविधा का समय रहते लाभ उठा सके।

Related posts