
आनी (कुल्लू)। चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल कृतिका तनवर और लोक गायक रमेश ठाकुर के नाम रही। दोनों ने ऐसा समां बांधा कि पंडाल में बैठे लोग झूमने को मजबूर हो गए। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी लोगों का जमकर मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में आनी के विधायक खूबराम आनंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
संध्या की स्टार गायिका कृतिका ने मंच संभालते ही कभी शाम ढले तू मेरे दिल में आ जाना..से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियान..,चिपका ले सइयां..,कजरा मोहब्बत वाला…,वहीं उन्होंने लोगों की मांग पर साहिबा री गे बीबीये.., लच्छी लच्छी लोग गलादें…जैसे हिमाचल गीत पेश कर लोगों को जमकर नचाया। इससे पहले कुल्लू के लोकगायक रमेश ठाकुर ने बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया.., दगाबाज रे हाय दगाबाज़ रे..,साहिबा रा लड़का मामा हरीया.., तेरे नखरे अठारा…,जिंद मेरिये जिंदड़िये…..सुरमणिये हो मेरी सुरमणिये हो..’ जैसे गीत पेश कर पंडाल में बैठे लोगों को जमकर झुमाया। इससे पूर्व संध्या के शुरू में स्थानीय उभरते गायक यशवंत ठाकुर, करसोग के गोबिंद राणा, सोलन के सोनू म्यूजिकल ग्रुप, ठियोग के सागर म्यूजिकल ग्रुप, ओम प्रकाश भारद्वाज और कुल्लू सैंज के लाल सिंह ने भी एक से बढ़कर एक पहाड़ी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर संध्या का शानदार आगाज किया। पहली सांस्कृतिक संध्या के दौरान आनी के विधायक खूबराम आनंद और उनकी धर्मपत्नी इंदिरा आनंद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम आनी नीरज गुप्ता, शालिका गुप्ता, बीसीसी आनी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, डीएसपी प्रवीर ठाकुर, नायब तहसीलदार गोपाल सिंह कटारिया, संजय शर्मा, पूर्ण ठाकुर, योगेश वर्मा, स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, व्यापार मंडल सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
