
आनी (कुल्लू)। पुलिस ने शमशर के पास एक युवक से एक किलो सात सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मंगलवार सुबह आनी से तीन किलोमीटर दूर शमशर में नाका लगाया था। इस दौरान सुबह चार बजे आनी की ओर पैदल आ रहे युवक की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास बैग में एक किलो सात सौ ग्राम चरस मिली। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक राजूराम जाओं आरन (आनी) का रहने वाला बताया जा रहा है।
डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि आरेपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नाके पर पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार, मुख्य आरक्षी महेंद्र, एचएचसी लक्ष्मण, आरक्षी जय सिंह, चालक मुकेश आदि थे। पुलिस ने आरोपी को आनी अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है कि उसने चरस कहां से लाई।
