
चंबा। चंबा-कैला मार्ग पर सरकारी बस आधे रास्ते से ही वापिस आ रही हैं। सरकारी बस के चालकों की मनमर्जी के कारण लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग बसों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुका है। इसके बावजूद भी बसें कैला तक नहीं जा रही हैं। इससे लोगों को कैला तक जाने के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को चंबा से जाने वाले बस को सरकारी बस के चालक दियोली तक ले जा रहे हैं। इससे लोगों को कैला तक जाने के लिए छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कैला तक मार्ग बहाल हो चुका है। निजी वाहनों की आवाजाही हो रही है। इसके बावजूद भी सरकारी बस के चालक बस को आधे रास्ते में ही रोक देते हैं। स्थानीय लोगों नरेश, विपन कुमार, अनूप कुमार, हरीश सिंह, संजीव कुमार, सन्नी, बंटी, मनोज कुमार, देसराज, विजय कुमार ने बताया कि बस सड़क ठीक होने के वावजूद बस आधे तक ले जा रहे हैं। उधर, एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी केएस राणा ने बताया कि दियोली से आगे मार्ग की हालत ठीक नहीं है। मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ है, इसके चलते बस नहीं ले जा सकती है। मार्ग ठीक होते ही कैला तक बस भेज दी जाएगी
