आधा दर्जन गांवों में गहराया पेयजल संकट

बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिप्पर, ग्राम पंचायत अंबेडी के अंतर्गत करीब आधा गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। चार दिनों से नलों में एक भी पानी की बूंद नहीं टपकी है। क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या के प्रति संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
स्थानीय लोगों में अजीत सिंह, महिंद्र सिंह, अशोक कुमार, मेहर सिंह, राज कुमार, विजय, नरेश कुमार, नीशा देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, रीमा देवी, पूजा देवी व भकरेडी गांव के मनोज बन्याल, प्रदीप बन्याल, लब्वली बन्याल, राकेश कुमार, राजेश, अमित कुमार व सुशील आदि का कहना है कि घरों में चार दिनों से पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी है। लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के प्रति विभागीय कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। बताया कि अंवेडी, टिप्पर, भरेडी, लोहारकडा, लोहारवीं, भकरेडी पंचायत के गांव भकरेडी में लगभग चार दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। गांवों के लोगों को पानी के एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की कि समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। अन्यथा लोगों को आईपीएच कार्यालय के बाहर धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
उधर, आईपीएच बड़सर एसडीओ पीसी शर्मा का कहना है कि मामले को लेकर शिकायत नहीं आई है। क्षेत्र में पानी की समस्या है तो इसका समाधान कर दिया जाएगा।

Related posts