आधार कार्ड बनाने की एवज में वसूले पैसे

कुल्लू। विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र माने जाने वाले मलाणा गांव में आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्ड बनाने की एवज में पैसा वसूलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त को दिए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आधार कार्ड बनाने वाली एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों पर मलाणा में आधार कार्ड के नाम पर ग्रामीणों से उनके रहने, खाने-पीने और प्रति व्यक्ति 60 रुपये की मांग की। इसके बाद मलाणा के लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त कुल्लू से की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने आधार कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों रविकांत और शुभकर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts