आत्मघाती हमलावरों का अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर हमला

आत्मघाती हमलावरों का अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर हमला

काबुल: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सीमा के समीप अमेरिकी सैनिकों के एक ठिकाने पर आज सुबह आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। हमले में किसी के हताहत अथवा घायल होने की तात्कालिक सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में नांगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तोरखाम इलाके में स्थित अमेरिकी सैनिकों के एक ठिकाने पर आत्मघाती हमला किया।

उन्होंने कहा कि एक आतमघाती हमलावर के खुद को उड़ा देने जाने के बाद धमाकों की गूंज सुनाई देने लगी। अब्दुलजई ने कहा कि अफगानी और अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड रखा है। इसके साथ ही उत्तर अटलांटिक संधि संगठन ‘नाटो’ के हेलीकाप्टर भी इलाके में उडान भर रहे हैं। इस बीच नाटो ने कहा कि घटना के संदर्भ में तात्कालिक सूचना नहीं है।

Related posts