आज रात बारिश के आसार

उत्तर पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं ने शुक्रवार को शहरवासियों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, शनिवार रात से लेकर रविवार तक दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बृहस्पतिवार की तुलना में करीब दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात के तापमान में और गिरावट हुई।

सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रंजीत सिंह ने बताया कि लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ भारत की ओर रुख कर रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को गुजरेगा।

इससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बर्फ बारी और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कुछ शहरों में बारिश की संभावना है। इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी

Related posts