न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमियां रही थी। आज यहां होने वाले दूसरे वन-डे मैच में भारतीय टीम पिछली हार से उबरकर पलटवार करने को बेताब होगी। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट ने आज की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कीवी सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों संभल कर बल्लेबाजी की और मौके मिलते ही अपने हाथ खोले। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकल्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई।
28वें ओवर की चौथी गेंद पर रॉस टेलर ने फाइन लेग पर चौका लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार। इसके अगले ही ओवर में मार्टिन गुप्टिल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 79 रन बनाए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर रॉस टेलर ने स्वीप किया और शॉर्ट थर्ड मैन से शार्दुल ने शानदार थ्रो विकेटकीपर केएल राहुल के पास फेंका और उन्होंने गुप्टिल के क्रीज में पहुंचने से पहले ही गिल्लियां बिखेर दी। लेथम- और टेलर-11- न्यूजीलैंड का स्कोर- 30ओवर के बाद 159/3
भारत को कीवी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने के लिए यहां विकेट की जरूरत थी। शार्दुल ने ब्लेंडल का विकेट लिया। गुप्टिल और ब्लेंडल के बीच 58 रन की साझेदारी हो चुकी थी। ब्लेंडल ने लॉन्ग ऑन के उपर से खेलना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो सके और एक आसान सा कैच वहां नवदीप सैनी ने लपक लिया। गुप्टिल- 74 और टेलर-1- न्यूजीलैंड का स्कोर- 27ओवर के बाद 143/2
निकल्स के आउट होने के बाद ब्लेंडल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। गुप्टिल शानदार बल्लबेजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गप्टिल ने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 92 पारियों में उनके नाम 4001 रन हो गए हैं। इस मैच से पहले रॉस टेलर उनसे आगे थे जिन्होंने 96 पारियों में 3986 रन बनाए हैं। गुप्टिल- 65 और ब्लेंडल- 12, न्यूजीलैंड का स्कोर- 22 ओवर के बाद 123/1
17वें ओवर की पांचवी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। निकल्स 41 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उन्हें एलबीडब्लू किया, लेकिन निकल्स ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायार ने अंपयार्स कॉल दिया। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकल्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई। गुप्टिल- 49 और ब्लेंडल-2, न्यूजीलैंड का स्कोर- 18 ओवर के बाद 96/1
विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज
भारत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना काफी अहम है। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 85/0 रन। जडेजा के इस ओवर से आए दो रन। गुप्टिल- 46 और निकल्स-36
पहली बार स्पिनर्स
11वें ओवर में युजवेंद्र चह गेंदबाजी के लिए आए और बेहतरीन गेंदबाजी की। उनके ओवर से आए चार रन। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 56 रन बिना विकेट किसी नुकसान के। गुप्टिल- 31 और निकल्स-23
आठवां ओवर फेंकने आए बुमराह के ओवर से कीवी सलामी बल्लेबाजों ने खूब रन बटरो। इस ओवर में दो चौके और एक छक्के की मदद से कुल 15 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 43 रन बिना विकेट के नुकसान के। गुप्टिल- 28 और निकल्स-13
गेंदबाजी में बदलाव
पहले स्पेल के बाद नवदीप सैनी फर्स्ट चेंज के तौर पर आए हैं। सातवें ओवर फेंकने आए नवदीप के ओवर से आए दो रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 28/0
महंगा ओवर
बुमराह के इस ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने नौ रन बटोरे। ओवर की तीसरी और और चौथी गेंद पर गुप्टिल ने चौका लगाया। छह ओर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 26 रन। गुप्टिल- 14 और निकल्स-12
पांच ओवर के बाद
पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का ने बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। शार्दुल और बुमराह पहले स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर से आए 10 रन।
कीवी पारी शुरू
पहला ओवर- हनेरी निकल्स और मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। भारतीय आक्रमण की कमान शार्दुल ठाकुर ने संभाली। ओवर से आए एक रन। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 रन। गुप्टिल- 0 और निकल्स-0
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल. रॉस टेलर, टॉम लाथम, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, केयले जेमीसन, टिम साउदी और हामिश बेनेट। न्यूजीलैंड की ओर से आज जेमीसन डेब्यू कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे के भारतीय टीम
मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान) श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल।
भारत ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड-भारत के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज का दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।