आगरा कैनाल में डूबने से दो छात्रों की मौत

नई दिल्ली। जामिया नगर में शनिवार शाम आगरा कैनाल में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। इनकी शिनाख्त मो. करीम (14) और शाहनवाज (13) के रूप में हुई है। रविवार को फरीदाबाद बॉर्डर आगरा कैनाल से दोनों के शव बरामद हो गए। शाहिनबाग निवासी मो. करीम और शाहनवाज नूर नगर स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र थे। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे दोनों घरों से खेलने की बात कर निकले थे। इस बीच वे अपने एक अन्य दोस्त के साथ कालिंदीकुंज के पास आगरा कैनाल पहुंच गए और नहाने लगे। देर शाम करीब और शाहनवाज घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन नहर के किनारे पहुंचे तो उन्हें दोनों के कपड़े बरामद हुए। बोट क्लब ने भी शवों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान फरीदाबाद बॉर्डर से दोनों के शव रविवार दोपहर बरामद हुए।

Related posts