आईपीयू में नया सत्र एक अगस्त से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में एक अगस्त से शुरू हो रहे नए सत्र के लिए कैंपस में तैयारियां जोरों पर हैं। एमबीए, बीटेक, एलएलएम समेत 12 प्रोग्राम में दाखिले बंद हो गए हैं। इन सभी प्रोग्राम में सीट भरने के बाद एडमिशन क्लोज्ड का बोर्ड लगा दिया गया है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, अगर छात्रों ने किसी प्रोग्राम में दाखिला ले लिया है और सीट छोड़ना या कॉलेज बदलना चाहते हैं तो दाखिला रद्द या माइग्रेशन की सुविधा एक अगस्त से शुरू होने जा रही है। छात्रों को आवेदन पत्र के साथ सीईटी का मूल दस्तावेज जमा करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर भी सर्च कर सकते हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी सेमेस्टर प्रोग्राम का वार्षिक रिजल्ट मंगलवार से जारी करने जा रही है। रिजल्ट देर शाम वेबसाइट पर जारी हो जाएगा। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना नाम, नंबर व सीईटी डालने के बाद अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी में 130 से अधिक डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स चलते हैं, लेकिन कुछ प्रोग्राम के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं।

Related posts