आईटीआई शमशी के 245 छात्रों को मिलेगा रोजगार

कुल्लू। टाटा मोटर्स पंतनगर उत्तराखंड ने बुधवार को आईटीआई शमशी में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में मोटर मकैनिक, टर्नर, वेल्डर, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रिशियन तथा सीओई के करीब 270 प्रशिक्षणार्थ्यों ने भाग लिया। मोटर मकैनिक के 75, फिटर के 49, टर्नर के 29, वेल्डर के लिए 30, पेंटर जनरल के 5, इलेक्ट्रिशियन के 29 और सीओई पदों के 28 प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार में चयनित हुए। 245 प्रशिक्षणार्थी साक्षात्कार में चयनित हुए।
संस्थान के प्राचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि आईटीआई शमशी से चयनित हुए छात्र-छात्राएं जुलाई माह में अपना कोर्स पूरा करने के बाद टाटा मोटर्स में कार्यरत हो जाएंगे। जून और जुलाई माह में डाबर इंडिया हिमाचल एनर्जी, प्रोक्टर एंड गेम्बल के अलावा अन्य कई कंपनियां भी रोजगार प्रदान करने के लिए संस्थान में साक्षात्कार लेने आएंगी।

Related posts