आईएमए ने अधिसूचना वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली। इस साल डीयू के बीकॉम ऑनर्स में दाखिला छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कोर्स में सीटें बढ़ने के बावजूद प्रतियोगिता बढ़ेगी। माना जा रहा है कि कोर्स के कट ऑफ में एक फीसदी तक इजाफा हो सकता है। कट ऑफ के बढ़ने की संभावना के कारण केवल बेहतर अंक हासिल करने वालों को ही दाखिला मिल पाएगा।
दरअसल सीबीएसई और यूपी बोर्ड के नतीजों में 90-95 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण कट ऑफ में भी इजाफा होना तय है। हालांकि फॉर्म स्कैनिंग का काम पूरा होने के बाद सही स्थिति पता चल पाएगी। अहम है कि डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट 27 जून को जारी होगी।
इस साल चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के अंतर्गत बीकॉम पास कोर्स की सीटों को बीकॉम ऑनर्स में परिवर्तित किया गया है। जिसके कारण 56 कॉलेजों में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 12,452 हो गई है। बीते साल कॉमर्स में कई मशहूर कॉलेज में कॉमर्स के दाखिले अंत तक होते रहते थे। अधिकारियों के मुताबिक फॉर्म की स्कैनिंग के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने आवेदकों ने कॉमर्स ऑनर्स के लिए आवेदन किया है।

बीकॉम कट ऑफ (बीते साल का)
कॉलेज बीकॉम बीकॉम ऑनर्स
एसआरसीसी – 96.5-98.5
किरोड़ीमल 95.0 96-98
कमला नेहरु 91-95 94.5-96.5
अदिति 77-82 83-88
अंबेडकर 94 95
दयाल सिंह 89 91
रामलाल आनंद 87 91
रामजस 95.5-97 96-98
एआरएसडी 90 93

Related posts