
कुल्लू। कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली ज्योत्सना अब ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। हाल ही में शिमला में हुई पाइका की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर उसका चयन राष्ट्रीय स्पर्धा को हुआ है। ज्योत्सना जनवरी 2014 में आंध्रप्रदेश में होने वाली पाइका खेलों में भाग लेगी। ज्योत्सना के चयन से कुल्लू निहाल कराटे स्कूल में खुशी की लहर है। मुख्य प्रशिक्षक सैनसाई निहाल ने उम्मीद जताई है कि छात्रा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। ज्योत्सना के चयन पर पिता वेदप्रकाश तथा माता नीलम ने खुशी जताई है।
