
ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 8 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सहायिकाओ केरिक्त पदों को श्रीलंका मैहतपुर, पनोह, गुरुसर मोहल्ला ऊना, नारी, फत्तेवाल, प्रताप मोहल्ला झलेड़ा, गलुआ मोहल्ला ऊना और शिवनगर मोहल्ला ऊना में भरा जाना है।
इसके लिए 20 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना रूपेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना संख्या डब्ल्यूएलएफ-बी (14)-3/87 दिनांक 5-10-2009, 19-6-2010 एवं 3-8-2012 और निदेशालय के पत्र संख्या 14-29/87-आईसीडीएस दिनांक 3-5-2013 के तहत इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2013 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभांवित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण तहत आता हो। इसकी सूची सर्वे रजिस्टर के तहत भी देखी जा सकती है। कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो, जबकि सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक हिमाचली हों और उनके परिवारों की आय 20 हजार रुपए प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। इस संदर्भ में प्रमाणपत्र भी संलग्न होने चाहिए। आवेदक सादे कागज पर सीडीपीओ कार्यालय ऊना में 20 अगस्त सायं 3 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। कार्यकर्ताओं के पद रायपुर, बीनेवाल ग्राम पंचायतों और नगर परिषद ऊना में भरे जाएंगे।
0
inShare.
