अस्पताल के बाहर दोस्त को तड़पता छोड़कर हो गए फरार

सीढ़ियों से गिरकर हुआ था गंभीर रूप से घायल

पंजाब के होशियारपुर का निवासी युवक नवी सिंह अपने चार दोस्तों के साथ पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। इसी बीच सभी दोस्त पीरनिगाह में बने तालाब में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय नवी का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

उसके दोस्त उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। उसके दोस्त उसे आटो रिक्शा में अस्पताल तक लेकर पहुंचे और उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। कुछ लोगों ने इन युवकों से बातचीत भी की। कुछ ही देर में युवक को लेकर आए अन्य युवक वहां से भाग गए।

Related posts