अशोक को बनाया एबीवीपी इकाई अध्यक्ष

कुल्लू। महाविद्यालय गाड़ागुशैणी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन एबीवीपी जिला संयोजक विशाल सूद की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अशोक कुमार को गाड़ागुशैणी कॉलेज की एबीवीपी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव की जिम्मेदारी मान सिंह को दी गई। गोपी, भुवनेश्वरी, पिंगला, चमन तथा किरण को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव तुली देवी, तारा चंद, टेक सिंह, खेम सिंह और यमुना देवी को बनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई कॉलेजों में प्रवक्ताओं के खाली पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंडी विभाग के संयोजक जनेश ठाकुर ने कहा कि गाड़ागुशैणी जैसे दुर्गम क्षेत्र में सरकार ने कॉलेज तो खोल दिया, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने छात्रों को शीघ्र सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की।

एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारे रास्ते
लगवैली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भल्याणी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया। दस अगस्त तक चलने वाले आवासीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने किया। एनएसएस प्रभारी मीने राम ने बताया कि शिविर में 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर, मंदिर परिसर समेत विभिन्न गांवों में जाकर रास्तों की सफाई की। स्वयंसेवियों ने खारका में भी साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। दोपहर भोजन के बाद शिक्षण सत्र एवं सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

Related posts