
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अवैध खनन करने वालों पर औचक निरीक्षण से शिकंजा कसा जाता रहा है, हालांकि अवैध खनन करने वालों की जड़े काफी गहरी हैं। इनके तार काफी दूर-दूर तक जुड़े होते हैं। जिससे औचक निरीक्षण करने वाली टीमों के मौके पर पहुंचने से पहले सूचना पहुंच जाती है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन करने वालों की कुछ विभागों में खासी सेटिंग रहती है। कई बार तो गुप्त सूचना देने पर भी, बात अवैध खनन करने वालों तक बात पहुंच जाती है। अवैध खनन करने वालों का सूचना तंत्र मजबूत रहता है। इसमें मोबाइल से तुरंत सूचना मिलने पर चौकन्ने हो जाते हैं। सरकारी वाहन अवैध खनन स्थलों वाले नदी नालों की तरफ मुड़ते ही सूचना कर दी जाती है।
इस संबंध में आरओ पांवटा आरके वर्मा ने बताया कि अक्सर वाहनों को दूर से ही आते देख अवैध खनन करने वाले भाग खड़े होते हैं। सोमवार को यमुना नदी में औचक निरीक्षण करने के दौरान भी काफी वाहन मौके पर पहुंचने से पहले ही, भाग खड़े हुए। अवैध खनन करने वालों का सूचना तंत्र काफी मजबूत रहता है, लेकिन अवैध खनन पर अंकुश को अभियान जारी रहेगा।
