
गग्गल (कांगड़ा)। अवैध खनन को लेकर वन विभाग ने 25800 रुपए का जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों ने भोरबल्ली में अवैध खनन की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने वन विभाग की मदद के लिए कांगड़ा पुलिस की टीम को साथ भेजा। मौके पर पहुंचकर वन विभाग व पुलिस ने अवैध खनन कर रही जेसीबी से करीब 25800 रुपए जुर्माना वसूला तथा चालक को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के आधार पर वन विभाग की मदद के लिए पुलिस को भेजा गया था।
