अवैध खनन के सबूत मिटाने में नाकाम रहे रेत माफिया, टीम को मिले पुख्ता सबूत

चंडीगढ़: पंजाब में चल रहे अवैध खनन की जांच करने के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने अलग-अलग जगह दौरा किया। टीम ने सोमवार को रोपड़, नवांशहर और मोहाली में कई माइनिंग साइट्स पर छापेमारी की।

इस छापामारी के दौरान रेत माफिया ने चाहे अवैध खनन के सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह इस कोशिश में नाकाम रहे। पर्यावरण मंत्रालय की इस टीम को रेत की लूट के कई पुख्ता सबूत मिले है।

टीम को नवांशहर में पांच एकड़ की एक साइट पर नदी के बीचों-बीच से निकली रेत मिली इसके अतिरिक्त रोपड़ के भरतगढ़ की ककराला खड्ड में बड़े-बड़े गड्ढे भी पाए गए। पर्यावरण मंत्रालय ने इसके बारे में रीजनल कार्यालय के डायरेक्टर सुरिंदर सिंह को कहा कि इसके बारे में पूरी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी।

जांच टीम को नवांशहर में बड़े स्तर पर अवैध खनन होने के भी संकेत मिले है। इस मामले में वीडियोग्राफी को अहम सबूत माना जा रहा है तथा इसके बारे में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts