अवैध खनन करते 8 वाहनों को दबोचा

ऊना। पुलिस ने अवैध खनन एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 87 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। वीरवार देर रात पुलिस ने एएसपी वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में स्वां नदी, रामपुर, अबादा बराना सहित कई सहायक खड्डों में दबिश दी। अचानक हुई पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन करते आठ ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया। वहीं ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के भी चालान काटे जिस पर पुलिस ने 97 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई। एसएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन करते 8 वाहनों के चालान काटकर 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना पर 97 वाहनों के चालान किए गए हैं जिनसे 51 हजार रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related posts