
ना: यमन ने कहा है कि गुरूवार को अल-बायदा प्रांत में जो हवाई हमला हुआ था, वह अलकायदा आतंकवादियों को निशाना बनाकर किया गया था। इस हवाई हमले में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 15 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, लेकिन यमन सरकार ने इसका कोई जिक्र नहीं किया था।
सरकारी संवाद समिति ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हवाई हमला शाम 4.30 बजे एक वाहन को लक्ष्य बनाकर किया गया था और उस वाहन में अलकायदा के कई शीर्ष नेता थे, जो कई आतंकवादी अभियानों की योजना बनाने में लिप्त थे।
अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि इस हवाई हमले को किसने अजांम दिया। उस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अल-बायदा प्रांत में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने कबीलाई नेताओं से मुलाकात की और हमले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
