अलग-अलग हादसों में 10 घायल

लोहाघाट। पिथौरागढ़ मार्ग में मरोड़खान और बापरू के बीच अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा बापरू के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स यूपी (03/3220) गहरी खाई में गिर गई जिसमें खटीमा निवासी चालक दीपक कुमार (25), पिथौरागढ़ निवासी संजय कुमार (32), ऋणबिछुल पिथौरागढ़ के मोहन चंद (62), अस्कोट के संजय लुंठी (19), धारी पिथौरागढ़ निवासी शैलजा जोशी (27), उनके पति संजय जोशी (33) धमौड के गणेश जोशी और पिथौरागढ़ के पुष्पमणि भट्ट घायल गए। घायलों को 108 से लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर एसआई पीआर विश्वकर्मा दलबल के साथ पहुंच गए थे। दूसरी घटना मरोड़खान के पास इनोवा और मैक्स में हुई भिडंत में पंडा निवासी 55 वर्षीय बैजंती पत्नी पूरन राम और मुनस्यारी की हेमा (17) पुत्री मान सिंह घायल हो गई। दोनों को उपचार के बाद पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

Related posts