अमेरिकी हिंदुओं ने पाकिस्तानी शरणार्थियों को दान किए तंबू

अमेरिकी हिंदुओं ने पाकिस्तानी शरणार्थियों को दान किए तंबू

न्यूयॉर्क: उत्पीडऩ से बचने के लिए पाकिस्तान से भागकर राजस्थान के जोधपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों की मदद की कोशिश के तहत अमेरिकी हिन्दू संगठन ने तंबू दान किए हैं।

‘हिन्दू महासभा ऑफ अमेरिका (एचएमएसए)’ ने छह तंबू दान किए जो शिविर में रह रहे 33 परिवारों में से आठ परिवारों के काम आएंगे।

एचएमएसए के साथ ही अन्य अमेरिकी हिन्दू संगठनों ने भी सहायता की पेशकश की है।

दान का आयोजन जोधपुर में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के नेताओं की मदद से किया गया था।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हाल ही में सैकड़ों हिन्दू परिवार भागे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों के कारण पिछले दो वर्षों में वहां से भागने वाले पाकिस्तानी हिन्दुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Related posts