
सोल: उत्तर कोरिया ने लंबे वक्त से अपने शत्रु रहे अमेरिका के अति गोपनीय प्रिज्म कार्यक्रम को आडे हाथों लेते हुए उसे मानवाधिकार हनन के मामले में अवल करार दिया है। उत्तर कोरिया के सरकारी दैनिक मिंजू जोसन में प्रकाशित टिप्पणी में कहा गया, ‘इससे साफ पता चलता है कि अमेरिका मानवाधिकार हनन के मामले में सबसे ऊपर है।
इसने पूरी दुनिया को अपनी नजर के नीचे रखा और समूची मानवता की जासूसी की।’ इसमें कहा गया, ‘समाज में हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने और विकसित होने का अधिकार है। हालांकि अमेरिका में जहां जंगल का कानून चलता हैं वहां सिर्फ एक कमजोर व्यक्ति के अधिकारों के ऊपर एक शक्तिशली व्यक्ति को मान्यता प्राप्त है।’
