
वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास प्रांत में कल एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई। एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना टेक्सास के सबसे बडे शहर हॉस्टन से करीब 850 किलोमीटर दूर अमानिलो स्थित हवाई अड्डे पर उस समय हुई, जब पायलट विमान को उतारने का प्रसास कर रहा था।
इसी दौरान विमान एक मकान की दीवार से टकरा गया जिससे पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया और न ही मृतक की पहचान उजागर की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अमानिल्लो में कल सुबह से 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थी।
